मनुष्य का जीवन है कुछ न कुछ तो करना होगा जिससे अपना रहन – सहन, भोजन – पानी व आवश्यक जरूरतों की पूर्ति हो। आपको या तो नौकरी करनी होगी या व्यापार तभी जीवन यापन हो सकता है, आज इसी संबंध में जानकारी देने लेख भास्कर गुरूजी ने दिया। जन्मकुंडली का मजबूत ग्रह व्यक्ति की रुचि, कार्यक्षेत्र और व्यापार में सफलता का संकेत देते हैं। जिस ग्रह का प्रभाव अधिक होता है, उसी से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आप ग्रह अनुसार व्यापार का चुनाव करें ………….
☀️ सूर्य – प्रशासन, सरकार और नेतृत्व का कारक है,
उपयुक्त व्यापार : सरकारी ठेके, दवा व्यवसाय, सोना-तांबा व्यापार, मेडिकल स्टोर, ऊर्जा एवं बिजली कार्य ये आपके लिए लाभकारी होगा।
🌙 चंद्रमा – चंद्र जल, जनता और कल्पनाशक्ति का कारक हैं,
उपयुक्त व्यापार : दूध एवं डेयरी, होटल एवं रेस्टोरेंट, पानी / पेय पदार्थ, ट्रेवल एजेंसी, कॉस्मेटिक, वस्त्र व्यापार आपके लिए लाभकारी होगा।
♂️ मंगल – मंगल साहस, भूमि और तकनीकी कार्यों का ग्रह है
उपयुक्त व्यापार : प्रॉपर्टी डीलिंग, बिल्डिंग मटेरियल, मशीनरी, ऑटोमोबाइल, सेना / सुरक्षा उपकरण, जिम एवं खेल सामग्री आपके लिए लाभकारी होगा।
☿️ बुध – बुध व्यापार, बुद्धि और संचार का ग्रह है।
उपयुक्त व्यापार : मोबाइल / इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर कार्य, लेखन एवं प्रकाशन, शिक्षा संस्थान, अकाउंटिंग, मार्केटिंग एवं मीडिया आपके लिए लाभकारी होगा।
♃ गुरु – गुरु ज्ञान, शिक्षा और वित्त का कारक ग्रह है।
उपयुक्त व्यापार : शिक्षा संस्थान, पुस्तक व्यापार, धार्मिक सामग्री, बैंकिंग / फाइनेंस, सलाहकार कार्य, ज्योतिष एवं आध्यात्मिक सेवाआपके लिए लाभकारी होगा।
♀️ शुक्र – शुक्र सौंदर्य, विलासिता और कला का ग्रह है।
उपयुक्त व्यापार : फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, ज्वेलरी, कपड़ा व्यापार, होटल उद्योग, फिल्म एवं मनोरंजन आपके लिए लाभकारी होगा।
♄ शनि – शनि मेहनत, उद्योग और मशीनों से जुड़ा ग्रह हैं।
उपयुक्त व्यापार : लोहे का व्यापार,तेल एवं पेट्रोलियम, फैक्ट्री, कृषि उपकरण, ट्रांसपोर्ट, लेबर कॉन्ट्रैक्ट आपके लिए लाभकारी होगा।
☊ राहु – राहु आधुनिक तकनीक और विदेशी कार्यों का कारक है।
उपयुक्त व्यापार : ऑनलाइन बिजनेस, आयात-निर्यात, डिजिटल मार्केटिंग, कैमिकल, नेटवर्किंग, विदेशी वस्तुओं का व्यापार आपके लिए लाभकारी होगा।
☋ केतु – केतु शोध, आध्यात्म और रहस्यमयी कार्यों का ग्रह है।
उपयुक्त व्यापार : ज्योतिष, तंत्र-मंत्र सामग्री, रिसर्च कार्य, आयुर्वेद, योग एवं ध्यान केंद्र, आध्यात्मिक सेवा कार्यक्षेत्र बेहतर होगा।
👉 विशेष जानकारी ग्रह का आधार और समय पर निर्भर करता है, कुंडली में संबंधित ग्रह मजबूत हो और दशा/गोचर सहयोग करे, तो उस ग्रह से जुड़े व्यापार में विशेष सफलता मिलेगी।
आचार्य रवि रंजन भास्कर
हस्तरेखा, जन्मकुंडली विश्लेषण / निर्माण एवं वास्तुशास्त्र की जानकारी के लिए संपर्क करें
भास्कर ज्योतिष अनुसन्धान केंद्र, गया, बिहार
संपर्क सूत्र – 9801326260
WWW.ASTROLOGERBHASKARJYOTISH.COM