नववर्ष 2026 : राशि अनुसार सरल ज्योतिषीय उपाय
नए साल को बनाएं शुभ, सफल और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण
इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 का शुभारम्भ हो चुका है। यद्यपि भारतवर्ष में नववर्ष का आरम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है, फिर भी आज के समय में बहुत से लोग अंग्रेज़ी नववर्ष को भी नए संकल्प और नई शुरुआत के रूप में स्वीकार करते हैं।
हमारे देश में अंग्रेज़ों के शासनकाल के प्रभाव स्वरूप यह परंपरा प्रचलन में आई, पर उद्देश्य एक ही है—जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना।
नववर्ष 2026 में हम सभी का जीवन आर्थिक, करियर, व्यापार एवं पारिवारिक दृष्टि से उत्तरोत्तर उन्नति करे—इसी शुभकामना के साथ आज राशि अनुसार सरल ज्योतिषीय उपाय/परामर्श प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार मनुष्य का जीवन ग्रहों की स्थिति एवं उनके प्रभाव से संचालित होता है। अनुकूल ग्रह शुभ फल देते हैं, वहीं ग्रह दोष या अशुभ स्थिति में उपायों द्वारा संतुलन स्थापित किया जाता है।
इन उपायों को अपनाकर जीवन को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है।
इस लेख के लिए जानकारी भास्कर ज्योतिष अनुसंधान केंद्र, गया (बिहार) के सुप्रसिद्ध
हस्तरेखाविद, ज्योतिषविद एवं वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ — भास्कर गुरुजी द्वारा प्रदान की गई है।
🔯 राशि अनुसार उपाय / परामर्श
♈ मेष
हनुमान जी की आराधना करें।
हनुमान चालीसा या सुंदरकाण्ड का पाठ करें।
प्रत्येक मंगलवार व शनिवार सुंदरकाण्ड का पाठ विशेष फलदायी रहेगा।
♉ वृष
9 वर्ष से कम आयु की कन्याओं को भोजन कराएँ और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।
शनिवार को चींटियों को आटा डालें और गौ-माता की सेवा करें।
♊ मिथुन
बुधवार को हरे रंग के वस्त्र या चूड़ियाँ भेंट करें।
गौ-माता को हरी सब्ज़ियाँ या चारा खिलाएँ।
भोजन में लाल मिर्च के स्थान पर हरी मिर्च का प्रयोग करें।
♋ कर्क
प्रतिदिन प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें (जल में थोड़ा गुड़ मिलाएँ)।
भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें एवं शिवलिंग का अभिषेक करें।
♌ सिंह
प्रतिदिन सूर्य को जल में चावल, रोली, गुड़ एवं लाल पुष्प डालकर अर्घ्य दें।
लड्डू गोपाल की पूजा करें।
माता-पिता की सेवा एवं सम्मान करें।
शनिवार को सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर छाया दान करें।
♍ कन्या
काली वस्तुओं का दान करें।
बुज़ुर्गों एवं गुरुओं का आशीर्वाद लें।
दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
माता के मंदिर में लाल फूल व लाल फल अर्पित करें।
♎ तुला
शनिवार को काले रंग की वस्तुओं का दान करें।
मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएँ।
गाय की सेवा करें।
♏ वृश्चिक
सूर्य को जल में चीनी मिलाकर अर्घ्य दें।
घर से निकलते समय केसर या हल्दी का तिलक लगाएँ।
किसी शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कराएँ।
♐ धनु
प्रत्येक शनिवार पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करें।
गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।
सरसों का तेल एवं साबुत उड़द की दाल ज़रूरतमंदों को दान करें।
♑ मकर
बुधवार को चींटियों को आटा डालें।
प्रतिदिन श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
9 वर्ष से कम आयु की कन्याओं को सफेद मिठाई दें और आशीर्वाद लें।
बुधवार को साबुत मूंग की दाल गाय को खिलाएँ।
♒ कुंभ
गाय को रोटी खिलाएँ।
प्रत्येक शनिवार पीपल को जल चढ़ाएँ।
मंगलवार को हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शनिवार को चींटियों को आटा डालें।
♓ मीन
घर से निकलते समय जेब में पीला, साफ रुमाल रखें।
हनुमान जी की आराधना एवं बजरंग बाण का पाठ करें।
शनिवार को छाया दान करें।
✨ विशेष सूचना
ये उपाय वर्ष में किसी भी समय, अपनी सुविधा एवं श्रद्धा के अनुसार किए जा सकते हैं। नियमितता और विश्वास के साथ किए गए उपाय निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम प्रदान करते हैं।
📞 Online सुविधा
ज्योतिषाचार्य रवि रंजन भास्कर
हस्तरेखा | जन्मकुंडली फलादेश | जन्मकुंडली निर्माण
एवं वास्तुशास्त्र परामर्श
📍 गया, बिहार
📱 संपर्क / WhatsApp : 9801326260
🌐 Website : www.astrologerbhaskarjyotish.com
📧 Email : ravi_grd22@rediffmail.com