प्रत्येक व्यक्ति का यह सपना होता है कि उसका विवाह सही समय पर संपन्न हो। समय पर विवाह होना जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक माना गया है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों की पढ़ाई पूरी हो, उन्हें अच्छी नौकरी मिले और समय पर विवाह हो, ताकि वे घर-परिवार की जिम्मेदारी संभाल सकें और माता-पिता निश्चिंत होकर सुखद जीवन व्यतीत कर सकें।
आज इसी विषय से संबंधित कुछ सरल एवं प्रभावशाली ज्योतिषीय उपाय प्रस्तुत किए जा रहे हैं। श्रद्धा और विश्वास के साथ इन्हें करने से ईश्वर की कृपा से सफलता प्राप्त हो सकती है।
1️⃣ शीघ्र विवाह के लिए देवी साधना
जातक के लिए मांगलिक पूजा, कत्यानी स्तोत्र पाठ, ग्रह दान, नवग्रह पाठ एवं हवन तथा किसी योग्य वैदिक ज्योतिषविद से कराएं
कोई भी जातक शीघ्र विवाह के लिए देवी की उपासना करे और निम्न मंत्र का नियमित जप करे—
मंत्र:
पत्नी मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्धवाम्॥
2️⃣ मनचाही जीवनसाथी (पत्नी) प्राप्ति हेतु
मनचाही पत्नी पाने के इच्छुक जातक प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें।
3️⃣ विवाह में बाधा दूर करने का उपाय
जिस जातक या जातिका के विवाह में बाधा आ रही हो, वे—
- प्रत्येक गुरुवार एवं पूर्णिमा के दिन
- बरगद के वृक्ष की 108 परिक्रमा करें
- साथ ही बरगद, पीपल एवं केले के वृक्ष में जल अर्पित कर आशीर्वाद लें।
4️⃣ शीघ्र विवाह हेतु स्नान एवं आहार उपाय
विवाह योग्य युवक-युवतियाँ—
- प्रत्येक गुरुवार को स्नान के जल में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें
- भोजन में केसर का प्रयोग करें
इन उपायों से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
5️⃣ विवाह में विलंब हो रहा हो तो
यदि किसी जातिका के विवाह में अत्यधिक विलंब हो रहा हो, तो—
- जातकी के लिए विष्णु प्रतिमा विवाह, कुम्भ विवाह एवं वट सावित्री विवाह किसी योग्य वैदिक ज्योतिषविद से कराएं
- गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित पार्वती मंगल स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें
- साथ ही निम्न मंत्र का जप करें—
मंत्र:
हे गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया।
मां कुरु कल्याणि कान्तकान्तां सुदुर्लभाम्॥
6️⃣ सुयोग्य वर प्राप्ति के लिए (कन्याओं हेतु)
कन्याएँ माँ पार्वती से सुयोग्य वर पाने के लिए निम्न मंत्र का 108 बार जप करें—
मंत्र:
कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि।
नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः॥
🌐 Online सुविधा
हस्तरेखा फलादेश, जन्मकुंडली निर्माण व फलादेश,
जन्मपत्रिका निर्माण, उपाय सहित परामर्श एवं वास्तुशास्त्र से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करें—
📍 स्थान: गया, बिहार
📞 WhatsApp / संपर्क सूत्र: 9801326260
🌐 Website: www.astrologerbhaskarjyotish.com