मनुष्य के जीवन में परेशानी, दुःख और तकलीफ़ का आना-जाना लगा रहता है। जातक / जातिका अपने भागदौड़ भरे जीवन में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें कुछ समझने एवं करने का समय नहीं मिलता।
हर कोई सफलता पाने की चाह रखता है एवं सफलता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास और मेहनत भी करता है, परंतु सभी को मेहनत करने के बावजूद सफलता एवं तरक्की नहीं मिल पाती। कई जातक / जातिका जीवन से निराश व परेशान हो जाते हैं। कुछ लोग तो अपनी जिंदगी से अत्यधिक परेशान होकर गलत कदम भी उठा लेते हैं या उठाने लगते हैं।
मनुष्य के जीवन में बुरे हालातों से लड़ने की ताकत होनी चाहिए। जीवन एक समान नहीं रहता — कभी दुःख है तो कभी सुख भी आएगा, यह ईश्वर की बनाई नीति है। इसलिए बुरे हालातों से मुक्ति के उपाय आज़माने चाहिए।
आज इसी संबंध में कुछ जानकारी देने का प्रयास है, जिससे हम अपनी परेशानियों को कुछ हद तक दूर करने में सफल हो सकते हैं और इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
हमारे घर में कई लोग बाहर से आते-जाते रहते हैं, परंतु यह नहीं जानते कि किस व्यक्ति के साथ कौन-सी नकारात्मक ऊर्जा हमारे घर में प्रवेश कर रही है और हमारी सफलता में बाधा उत्पन्न कर रही है। आइए इसे जानें —
उपाय
🔹 108 बेलपत्र को साफ करके लाल चंदन या हल्दी से “ॐ नमः शिवाय” लिखकर प्रातःकाल शिवलिंग पर चढ़ाएँ।
🔹 शुद्ध आटे की लोई में लौंग एवं राई लेकर पूरे घर में उतार कर उसे आटे की लोई में भरकर होलिका दहन में डाल दें। इससे घर की नकारात्मकता अग्नि के साथ जल जाती है।
🔹 शनिवार को एक नींबू के चार टुकड़े करके चौराहे पर फेंकने से बिगड़े हुए कार्य बनते हैं तथा नौकरी या व्यापार में लाभ होता है।
🔹 11 कौड़ियों को जल से साफ करके हल्दी-कुमकुम से टीका करें। उन्हें लाल कपड़े में बाँधकर शुक्रवार को लक्ष्मी जी के सामने अर्पित करें। अगले दिन स्नान करके कौड़ियों को उठाकर अपनी तिजोरी में रखें।
🔹 11 पीपल के पत्तों या तुलसी के पत्तों की माला बनाकर शनिवार या मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें।
🔹 घर में रविवार एवं मंगलवार को समुद्री नमक डालकर पोछा लगाएँ।
🔹 मंगलवार के दिन एक लोटे में जल भरकर उसमें दो जोड़ी लौंग डालें एवं एक नारियल को लाल कपड़े में बाँधकर लोटे के ऊपर रखकर घर में स्थापित करें।
🔹 सूर्य देव को शुद्ध जल में रोली, अक्षत, मिश्री एवं लाल गुड़हल का फूल डालकर “ॐ ह्रीं सूर्याय नमः” मंत्र 108 बार या 11 बार बोलते हुए अर्पित करें। सूर्य देव के सामने खड़े होकर अपनी मनोकामना व्यक्त करें।
🔹 पैसों की कमी से मुक्ति हेतु — मंगलवार के दिन दो फूलदार लौंग एवं दो कपूर की टिकिया घर में रखें।
🔹 आर्थिक तंगी से मुक्ति हेतु — एक छोटी शीशी में सरसों का तेल भरकर बहते जल में प्रवाहित करें।
उपरोक्त बताए गए उपाय करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही आपका अथक प्रयास भी अत्यंत आवश्यक है।
Online सुविधा
हस्तरेखा फलादेश, जन्मकुंडली निर्माण / फलादेश,
जन्मपत्रिका निर्माण एवं फलादेश, उपाय सहित एवं वास्तुशास्त्र से
संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करें …
📍 गया, बिहार
📞 संपर्क सूत्र (WhatsApp): 9801326260
🌐 Website: www.astrologerbhaskarjyotish.com
📧 Email: ravi_grd22@rediffmail.com