शनि की साढ़ेसाती ढैया से लाभ भी होता है, इसे समझें…

शनिदेव इस कलयुग के नयायधीश है इनके समय साढ़ेसाती और ढैया केवल कष्ट देने वाली नहीं होतीं, बल्कि अनेक लोगों के जीवन में इन महत्वपूर्ण समय में उपलब्धियाँ, आर्थिक लाभ – उन्नति, पद-प्रतिष्ठा, मान -सम्मान और परिपक्वता भी मिलती है।

साढ़ेसाती और ढैया में होने वाले लाभ ::

🔹 करियर में उन्नति :::: नौकरी में पदोन्नति, नई जिम्मेदारियाँ, सरकारी सेवा में सफलता या व्यवसाय में स्थिरता और वृद्धि हो सकती है।

🔹 आर्थिक अनुशासन एवं बचत ::::: शनि जातक / जातिका को फिजूलखर्ची से दूर कर धन संचय और दीर्घकालिक योजना की प्लानिंग के लिए प्रेरित करता है।

🔹 जातक / जातिका के कर्मों का उचित फल प्राप्त :::: जातक / जातिका ने पूर्व में अच्छे कर्म किए हैं और जन्मकुंडली में शनि शुभ स्थिति में है, तो शनि परिश्रम का उत्कृष्ट फल देता है।

🔹 धैर्य एवं आत्मबल में वृद्धि ::::: इन समयों में जातक / जातिका को मानसिक रूप से मजबूत होना, कठिन परिस्थितियों से लड़ना सिखाता है।

🔹 संपत्ति एवं स्थायी उपलब्धियाँ ::::: कई लोगों को साढ़ेसाती या ढैया के दौरान भूमि, भवन, वाहन अथवा स्थायी संपत्ति का लाभ मिलता है।

🔹 आध्यात्मिक प्रगति :::: शनि जातक / जातिका को आत्मचिंतन, साधना, सेवा और आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करता है।

अत्यधिक लाभ साढ़ेसाती और ढैया में कब मिलते हैं?

))) जन्मकुंडली में शनि स्वराशि (मकर, कुंभ) या उच्च राशि (तुला) में हो।

))) शनि योगकारक या शुभ भावों का स्वामी हो।

))) शनि पर गुरु की शुभ दृष्टि हो।

))) दशा-अंतर्दशा अनुकूल चल रही हो।

))) जातक अनुशासित, मेहनती और ईमानदार हो।

महत्वपूर्ण बात ::::::

साढ़ेसाती या ढैया का फल केवल गोचर देखकर नहीं बताना चाहिए, जन्मकुंडली, दशा, शनि की स्थिति, बल, दृष्टि तथा अन्य ग्रहों के प्रभाव को देखकर ही सही निष्कर्ष निकाला जा सकता है, कई प्रसिद्ध व्यक्तियों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता साढ़ेसाती के दौरान ही प्राप्त की है।

शनि दंडाधिकारी नहीं, बल्कि कर्मफलदाता ग्रह हैं, ये जातक / जातिका को उसके कर्मों के अनुसार परीक्षा भी लेते हैं और पुरस्कार भी देते हैं।

✍️ ज्योतिषाचार्य रवि रंजन भास्कर
हस्तरेखा विशेषज्ञ | ज्योतिषविद् | वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ
भास्कर ज्योतिष अनुसंधान केंद्र, गया (बिहार)
📞 Call / WhatsApp: 9801326260
🌐 www.astrologerbhaskarjyotish.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Proudly powered by WordPress | Theme: Wanderz Blog by Crimson Themes.