सभी जातक /जातिका के मन में ये प्रश्न उठता है जीवन का सबसे बेहतर समय कब आएगा ? मनुष्य के जीवन में कर्म और भाग्य का संयोग होना आवश्यक तभी जाकर सभी उपलब्धिया आपको मिल सकती है जैसे आर्थिक रूप से संपन्न होना, नौकरी कार्यक्षेत्र / व्यापार में तरक्की सभी जिम्मेदारी को निभाने और उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त होना यही जीवन का सबसे बेहतर पल माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय केवल एक ग्रह या एक योग से नहीं देखा जाता, बल्कि कई कारकों के संयुक्त विश्लेषण से निर्धारित किया जाता है।
श्रेष्ठ अवसर समय चक्र —
== जन्मकुण्डली का भाग्य भाव एवं कर्म भाव की स्थिति :::: नवम भाव (भाग्य), दशम भाव (कर्म), एकादश भाव (लाभ) और उनके स्वामी ग्रह बलवान हों, तो जीवन में कई बार श्रेष्ठ समय आता है।
== महादशा एवं अंतर्दशा चक्र :::: कुंडली में शुभ एवं योगकारक ग्रह की महादशा या अंतर्दशा चल रही हो, तो वह जीवन का स्वर्णिम काल सिद्ध हो सकता है। विशेष रूप से नवमेश (भाग्येश) की दशा चक्र, दशमेश (कर्मेश) की दशा चक्र समय, लग्नेश की दशा चक्र, पंचमेश एवं एकादशेश की दशा चक्र एवं
राजयोगकारक ग्रहों की दशा चक्र
== गोचर काल का सहयोग :::: जब शुभ ग्रह विशेषकर बृहस्पति और शनि अनुकूल भावों से गोचर करते हैं, तब भाग्योदय, पदोन्नति, विवाह, संतान, धनलाभ एवं प्रतिष्ठा के अवसर बढ़ते हैं।
== राजयोग एवं धनयोग का फलित होना ::::: कुंडली में बने राजयोग, धनयोग, गजकेसरी योग, पंचमहापुरुष योग आदि तभी प्रभावी होते हैं जब उनकी दशा-गोचर का समय आता है, यही समय जीवन का सर्वोत्तम काल बन सकता है।
== आयु के अनुसार संभावित उन्नति काल
24–32 वर्ष : करियर की नींव
32–42 वर्ष : आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति
42–55 वर्ष : प्रतिष्ठा, संपत्ति एवं स्थिरता
जबकि कुछ जन्मकुंडलियों में 55 वर्ष के बाद भी भाग्योदय होता है, यह पूरी तरह ग्रह स्थिति पर निर्भर करता है।
सटीक उत्तर कैसे मिलेगा? जीवन का सबसे अच्छा समय किस आयु में आएगा, यह आपकी जन्मकुंडली के विस्तृत विश्लेषण (जन्म तिथि, जन्म समय एवं जन्म स्थान) के आधार पर जा सकता। जन्मकुण्डली देखकर यह निर्धारित किया जाता है कि कौन-सी महादशा, अंतर्दशा और गोचर आपके लिए सर्वाधिक लाभकारी होंगे, उसी के अनुसार पूर्ण भाग्योदय वर्ष, शुभ वर्ष बताया जाता है।
✍️ ज्योतिषाचार्य रवि रंजन भास्कर
हस्तरेखा विशेषज्ञ | ज्योतिषविद् | वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ
भास्कर ज्योतिष अनुसंधान केंद्र, गया (बिहार)
📞 Call / WhatsApp: 9801326260
🌐 www.astrologerbhaskarjyotish.com