संतान किस फील्ड में टॉप कर सकती है? जानिए जन्मकुंडली से …..

जीवन में माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर सदैव चिंतित रहते हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद परिणाम की प्रतीक्षा के साथ-साथ यह जिज्ञासा भी बनी रहती है कि उनका बेटा या बेटी किस क्षेत्र में सफल हो सकता है तथा अपना करियर किस दिशा में बनाएगा। आज हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे कि जन्मकुंडली के आधार पर कौन-से क्षेत्र में सफलता की संभावनाएँ अधिक होती हैं और कौन-से योग विद्यार्थी को टॉपर बना सकते हैं।

किसी भी छात्र-छात्रा को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहता है। अच्छे अंक प्राप्त करने की उत्सुकता तथा करियर के चुनाव जैसी अनेक बातें विद्यार्थियों के मन में चलती रहती हैं। आइए जानें कि विभिन्न राशियों के विद्यार्थी किस क्षेत्र में अपना भविष्य संवार सकते हैं।

जन्मकुंडली का पंचम भाव शिक्षा का भाव माना जाता है। इसके साथ ही लग्न एवं नवम भाव का भी विचार करना आवश्यक होता है।

शिक्षा एवं करियर से संबंधित महत्वपूर्ण योग

  • यदि लग्न का स्वामी पंचम, नवम अथवा केंद्र भाव में स्थित हो तो जातक की शिक्षा उत्तम होती है।
  • पंचम भाव में सूर्य होने पर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करना लाभदायक माना जाता है।
  • चंद्रमा उच्च स्तरीय शैक्षणिक योग देकर जातक को शिक्षक, प्रोफेसर अथवा शिक्षाविद् बना सकता है।
  • मंगल पुलिस, सेना तथा सुरक्षा सेवाओं में सफलता प्रदान कर सकता है।
  • बुध ग्रह के प्रभाव से प्रबंधन (MBA), वाणिज्य, लेखन तथा संचार के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
  • शुक्र मीडिया, फिल्म, कला, फैशन तथा वित्तीय क्षेत्र में भविष्य बनाने में सहायक होता है।
  • शनि तकनीकी क्षेत्र, विधि (Law), इंजीनियरिंग तथा चिकित्सा शिक्षा में सफलता दिला सकता है।

जन्मकुंडली का नवम भाव भाग्य का भाव कहलाता है। यदि नवम भाव में गुरु, चंद्रमा अथवा शुक्र जैसे शुभ ग्रह स्थित हों तो जातक जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकता है। पंचम भाव में गुरु और चंद्रमा का योग विद्यार्थी को टॉपर बनाकर उच्च पद एवं प्रतिष्ठा प्रदान कर सकता है।

राशि अनुसार उपयुक्त करियर क्षेत्र

मेष एवं वृश्चिक राशि ::::: इन राशियों के जातक प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस सेवा तथा नेतृत्व संबंधी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

वृषभ एवं तुला राशि ::::: इन राशियों के जातक MBA, पत्रकारिता, विधि (Law), मीडिया तथा फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन एवं कन्या राशि ::::: इन राशियों के विद्यार्थी प्रबंधन, लेखा, शिक्षण तथा संचार संबंधी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

कर्क एवं सिंह राशि ::::: इन राशियों के जातक प्रशासनिक सेवाओं, न्यायिक सेवाओं तथा सरकारी उच्च पदों पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

धनु एवं मीन राशि ::::: इन राशियों के विद्यार्थी सामान्यतः विद्वान, ज्ञानप्रिय एवं शोधपरक होते हैं। ये जिस क्षेत्र में भी गंभीर प्रयास करते हैं, उसमें सफलता प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं।

सफलता का मूल मंत्र

जीवन में निरंतर परिश्रम करते रहें। सफलता उसी को प्राप्त होती है जो प्रयास, संघर्ष और मेहनत करता है। ईश्वर भी उसी का साथ देते हैं जो कर्मशील होता है। इसलिए कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और ईश्वर में विश्वास के साथ आगे बढ़ें।

Online सुविधा उपलब्ध

हस्तरेखा फलादेश, जन्मकुंडली फलादेश, ज्योतिषीय उपाय, हस्तलिखित जन्मपत्रिका निर्माण एवं वास्तुशास्त्र संबंधी परामर्श हेतु संपर्क करें।

ज्योतिषाचार्य रवि भास्कर

हस्तरेखाविद, ज्योतिषविद एवं वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ

भास्कर ज्योतिष अनुसंधान केंद्र, गया जी, बिहार

📞 संपर्क सूत्र / WhatsApp: 9801326260
🌐 Website: www.astrologerbhaskarjyotish.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Proudly powered by WordPress | Theme: Wanderz Blog by Crimson Themes.